आज की सुबह एक दुखद एसएमएस के साथ हुई एक पंक्ति का एसएमस मिला है रात 2:45 पर श्री ओम व्यास जी नहीं रहे । पता नहीं क्यों मन नहीं माना सो अपने मित्र और स्टार न्यूज के मध्य प्रदेश प्रमुख श्री ब्रजेश राजपूत जी को फोन किया । कुछ देर पूर्व एक और एसएमएस उनकी तरफ से आया -नहीं रहे । कुछ कहने सुनने की स्थिति में नहीं हूं बस ये कि हंसी के उस सम्राट को जिसने अपने सिद्धांतों के चलते टीवी चैनल के एक बड़े हास्य शो में जाने से उस समय मना कर दिया जब कार्यक्रम का प्रोडयूसर उनके घर तक चल कर आया, मेरी श्रद्धांजलि ।
विदा ओम जी